फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भाजपा नेता के घर घुसे बदमाशों ने असलहे के बल पर पौने दो लाख लूटे, बोले- जरा भी देर की तो मार देंगे गोली

Sat, 19 Feb 2022 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मीरापुर के रहने वाले व्यापारी नरेश कुंद्रा भाजपा के मंडल प्रभारी भी हैं। उनके पास नेस्ले और डाबर की एजेंसी है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने आफिस बना रखा है। शाम को कलेक्शन एजेंट रुपये लेकर आते हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर में तिकोनिया चौराहे के पास शनिवार की शाम व्यापारी और भाजपा नेता नरेश कुंद्रा के घर स्थित ऑफिस में बदमाशों ने पौने दो लाख लूट लिए। कर्मचारियों ने विरोध किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन




लूट के बाद बदमाश बाइक लेकर सदियापुर की ओर भाग निकले। शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों को चेहरे दिखे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 



मीरापुर के रहने वाले व्यापारी नरेश कुंद्रा भाजपा के मंडल प्रभारी भी हैं। उनके पास नेस्ले और डाबर की एजेंसी है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर उन्होंने आफिस बना रखा है। शाम को कलेक्शन एजेंट रुपये लेकर आते हैं। शनिवार की शाम मंत्री नंदी के एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए नरेश बाहर गए थे।

विज्ञापन

Prayagraj News : सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे। - फोटो : प्रयागराज
बोले- जरा भी देर की तो मार देंगे गोली

ऑफिस में मैनेजर शशि शेखर उपाध्याय और मुकेश अग्रवाल के साथ कर्मचारी रजत और वीरेंद्र यादव भी थे। उसी समय बाइक से दो नकाबपोश बदमाश तमंचा लेकर अंदर घुसे और मैनेजर को कैश देने को कहा। बदमाशों ने धमकाया कि जरा भी देरी की तो गोली मार देंगे।



जब कर्मचारियों ने विरोध की कोशिश की तो एक बदमाश ने फायर कर दिया। इसके बाद सारे लोग डर गए। बदमाशों ने काउंटर में रखे पौने दो लाख लूटे और वहां से सदियापुर की ओर फरार हो गए। कर्मचारियों ने तुरंत नरेश को फोन किया।

बदमाशों का नहीं लगा सुराग

वह कार्यक्रम से भागकर घर पहुंचे। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। एक बदमाश का नकाब खुल गया था। उसका चेहरा साफ नजर आ रहा था। शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।



दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। उनकी तलाश में चेकिंग कराई जा रही है। एक बदमाश का चेहरा खुला था। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। - दिनेश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी पर शक, तलाश में दबिश 
मीरापुर में व्यापारी नरेश कुंद्रा के आफिस में पौने दो लाख की लूट के मामले में पुलिस को एक पूर्व कर्मचारी पर शक है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा हाल में ही दो लोगों को निकाला गया था। उनकी भी तलाश चल रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि बदमाशों को पहले से पता था कि रुपये कहां रखे हैं? 


व्यापारी और भाजपा मंडल प्रभारी नरेश कुंद्रा के घर में लूट के दौरान बदमाश सीधे दराज की ओर गए जहां रुपये रखे थे। उनकी हरकतों से साफ था कि उन्हें न सिर्फ दराज के बारे में बल्कि कर्मचारियों की संख्या के बारे में भी पता था। जांच के दौरान पता चला कि नरेश ने हाल में ही एक कर्मचारी को निकाला था।


पिछले महीने दो कर्मचारियों को भी उन्होंने निकाला था। पुलिस जब उनके घर पहुंची तो कोई नहीं मिला। इससे उन पर शक गहरा गया है। उनके दोस्तों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक शक के दायरे में आए पूर्व कर्मचारियों के मोबाइल कॉल डीटेल्स निकलवाए गए हैं। एसओजी समेत पुलिस की कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें