फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने डंडों से पीट पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 Apr 2020 06:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चायल (कौशाम्बी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर घाट गांव में गुरुवार रात नलकूप पर सो रहे एक किसान की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की वजह फिलहाल साफ नहीं है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


फतेहपुर घाट निवासी इंद्रनारायण पांडेय उर्फ बब्लू (65) पुत्र रामचंद्र किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। गांव के बाहर उसका पांच बीघा खेत है। इसमें उसने नलकूप लगवा रखा है। बताया जाता है कि कई सालों से इंद्रनारायण खेतों की तकवारी करने के लिए रात को नलकूप पर ही सोता था। गुरुवार रात भी वह खाने के बाद नलकूप चला गया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। 

बेटे आदित्य ने नलकूप जाकर देखा तो इंद्रनारायण की खून से लथपथ लाश चारपाई के नीचे पड़ी थी। पास में ही लाठी और डंडे के साथ एक चप्पल पड़ी थी। इंद्रनारायण के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि लाठी से सिर पर हमला करके उसकी हत्या की गई है। वारदात को किसने और किस कारण से अंजाम दिया? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। 
विज्ञापन


उधर, सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन, एएसपी अशोक कुमार व सीओ चायल कृष्ण गोपाल सिंह डॉग स्क्वायर्ड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें