फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के घर रात में घुसे बदमाश

विज्ञापन
Miscreants entered the transporter's house at night, FIR registered
विज्ञापन
प्रयागराज। झूंसी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर योगेश तिवारी के घर नौ जनवरी देर रात छह बदमाश चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। उन्होंने बेल बजाई लेकिन खिड़की से ट्रांसपोर्टर के बाडीगार्ड ने देख लिया था। अंदर से ही बदमाशों को ललकार कर कहा कि रायफल निकालकर मार दो। इसके बाद बदमाश भागे। रात में ही इंस्पेक्टर का फोन नहीं उठा तो एससपी को कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

झूंसी के आवास विकास कालोनी योजना 2 में रहने वाले ट्रांसपोर्टर योगेश तिवारी के घर नौ जनवरी की रात तकरीबन दो बजे किसी ने कॉलबेज बजाई। बाहर वाले कमरे में गार्ड सोया था। उसने खिड़की से देखा कि छह लोग चारदीवारी फांदकर अहाते में आ चुके हैं। उसने तुरंत योगेश को जगाया। अंदर से ही योगेश ने ललकारते हुए कहा कि रायफल निकालकर मार दो। उनकी आवाज सुनकर बदमाश भाग निकले। योगेश ने उसी समय इंस्पेक्टर झूंसी को फोन किया लेकिन, फोन नहीं उठा। उन्होंने एसएसपी को फोन कर पूरी बात बताई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को हड़काया तो वह रात में ही योगेश के घर पहुंचे। 10 की सुबह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें