फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आनापुर में छात्र का मोबाइल छीनकर भागा बदमाश, शिकायत

Thu, 10 Sep 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 02 छात्र के साथ मोबाइल छिनेती में प्रयुक्त प्रयुक्त पल्सर सवार
विज्ञापन
आनापुर में कोचिंग से घर लौट रहे छात्र प्रिंस शुक्ला का मोबाइल फोन छीनकर बदमाश भाग निकले। छात्र ने आरोप लगाया है कि घटना के समय चौराहे पर पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

नसीरपुर दरगाही निवासी प्रिंस शुक्ला मंगलवार शाम साइकिल से घर लौट रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आनापुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। बाइक पर पीछे एक लड़की भी बैठी थी। प्रिंस ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। छात्र ने पुलिस चौकी आनापुर पहुंचकर घटना की सूचना दी। उसने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें