नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी नगर मोहल्ले में रविवार की सुबह घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते हुए बदमाश उसकी सोने की चैन छीन कर भाग गया। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश वहां से भागने में सफल रहा।
नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी नगर मोहल्ले में रविवार की सुबह घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते हुए बदमाश उसकी सोने की चैन छीन कर भाग गया। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश वहां से भागने में सफल रहा। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाश का फुटेज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय कवलेश्वर प्रसाद सिंह की माता सोनामती देवी रविवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक उनके सर पर वार करते हुए गले से सोने की चेन छीन कर भाग गया। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुका था। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर नैनी पुलिस मौके पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करते हुए बदमाश की पहचान करने में जुटी है। सुनील एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक हैं, उन्होंने बताया कि सोने की चेन ढाई तोले की थी।