फचकरा गांव में मंगलवार शाम रावण दहन के दौरान प्रतिबंधित रास्ते से बाइक ले जाने की जिद पर एक युवक ग्रामीण से अभद्रता करने लगा। मना करने पर आरोपी ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से भिड़ गया। घटना से रामलीला और मेले में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
रामलीला कमेटी ने भीड़ के मद्देनजर आयोजन स्थल तक जाने वाले रास्ते पर पत्थर रखकर आवागमन रोक रखा था। शाम करीब साढ़े छह बजे रावण दहन और मेले के दौरान भारतगंज चौकी के सिपाही संजय चौहान और रिंकू एहतियातन वहां मौजूद थे। इसी दौरान फचकरा गांव निवासी बृजेश बिंद बाइक लेकर पहुंचा और आगे जाने की जिद करने लगा। ग्रामीण और सिपाहियों ने कार्यक्रम समाप्त होने तक रुकने को कहा तो वह ग्रामीण से उलझ गया और सिपाहियों से अभद्रता करने लगा।
थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी बृजेश बिंद को बुधवार को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।