फोटो कैप्शन:मांडा: मृतक आशीष मौर्य की फाइल फोटो।फोटो:मांडा: घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्र
थाना क्षेत्र के सुरवां दलापुर-टिकरी मार्ग पर रविवार सुबह नहर पुलिया के सड़क हादसे में मिर्जापुर के युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान आशीष मौर्य (24) के रूप में हुई है। वह मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के छोटी सिहौली गांव का निवासी था। आशीष शनिवार को खुरमा गांव में अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। देर रात वह बाइक से निकला था लेकिन सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने आशीष के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर युवक की क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। पुलिस के अनुसार, आशीष के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास सीमेंट की एक मोटी पाइप पर खून के छींटे भी पाए गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर एक तीखा मोड़ था। तेज रफ्तार के कारण आशीष की बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी वजह से वह हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया। मां मीरा देवी, भाई सूरज और बहनें किरण व लक्ष्मी का हाल बेहाल है। परिजनों ने बताया कि आशीष अविवाहित था। वह घर पर रहकर इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करता था।