फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शाही इमाम के बयान के विरोध में अल्पसंख्यकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Dec 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्व पार्षद शैला बेगम ने कहा कि शाही इमाम ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ है। उनका यह बयान महिला विरोधी है। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी असमत कमाल ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को भागीदारी दिए बिना समाज एवं देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इमाम के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते अल्पसंख्यक समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सोमवार को साउथ मलाका में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने अहमदाबाद जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी द्वारा मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने के खिलाफ दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन



यहां पूर्व पार्षद शैला बेगम ने कहा कि शाही इमाम ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ है। उनका यह बयान महिला विरोधी है। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी असमत कमाल ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को भागीदारी दिए बिना समाज एवं देश का विकास संभव नहीं है।


प्रदर्शन करने के दौरान भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि अहमदाबाद के शाही इमाम का बयान गैर जिम्मेदराना है। इस अवसर पर एजाजुद्दीन, सोनी, रूबीना, शहनाज, गोरा, मंजू राय, मुस्तफा कमाल, राइन सुल्तान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें