फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : वाणिज्य कर विभाग का 12 जगहों पर छापा, दस लाख की वसूली, मची रही अफरातफरी

Mon, 05 Dec 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राज्य कर विभाग की ओर से इटावा, मैनपुरी, रामपुर एवं मुजफ्फरनगर छोड़कर प्रदेश के सभी 71 जिलों में जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस दौरान कुल 248 टीमों ने प्रदेश भर मेें जांच की।
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सोमवार को प्रयागराज मंडल में 12 स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। विभाग की टीम द्वारा प्रयागराज में छह, फतेहपुर, प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी में दो-दो स्थानों पर छापा मारने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन



राज्य कर विभाग की ओर से इटावा, मैनपुरी, रामपुर एवं मुजफ्फरनगर छोड़कर प्रदेश के सभी 71 जिलों में जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस दौरान कुल 248 टीमों ने प्रदेश भर मेें जांच की। प्रयागराज की बात करें तो यहां विभागीय अफसरों को उन व्यापारियों के नाम मिले थे, जो टैक्स चोरी कर रहे थे। प्रयागराज में की गई कार्रवाई के दौरान कुछ छह स्थानों पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा। इस दौरान लोहे एवं सीमेंट की फर्म समेत दो फर्म से दस लाख रुपये की वसूली की गई। 


संबंधित फर्म में जांच करने के बाद मालूम पड़ा कि वहां लंबे समय से कर चोरी की जा रही है। इस दौरान तमाम कागजी दस्तावेज भी सीज किए गए। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एचएस चौरसिया ने बताया कि विभागीय इनपुट के आधार पर संबंधित फर्म पर छापा मारा गया। इस दौरान तमाम अनियमितता भी पकड़ी गई। फिलहाल दो फर्म ने मौके पर तकरीबन दस लाख रुपये का जुर्माना भरा। कहा कि आगे भी टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें