फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली संविदाकर्मी से मारपीट, पिस्टल सटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी योजना तीन स्थित झूंसी कोहना बिजली उपकेंद्र पर शुक्रवार की दोपहर कुछ लोगों ने पहुंचकर संविदाकर्मियों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान संविदाकर्मियों को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आवास विकास काॅलोनी योजना तीन के सेक्टर दस में झूंसी कोहना बिजली उपकेंद्र स्थित है। यहां से आवास विकास के कुछ सेक्टरों के अलावा हवेलिया गांव और आधा दर्जन निजी काॅलोनियों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अमर यादव ने बताया कि संविदाकर्मी रविंद्र कुमार यादव व जैनुल पांच हजार एवं उसके नीचे के बिजली के व्यवसायिक बकायेदारों को फोन कर बिल जमा करने की जानकारी दे रहे थे।
इसी दौरान करीब 3300 रुपये के बकाएदार एक व्यवसायिक उपभोक्ता को फोन कर बिल जमा करने को बोला गया। आरोप है कि उसने फोन पर ही गालीगलौज शुरू कर दी और धमकी दी। इसके कुछ देर बाद ही उक्त उपभोक्ता ने अपने कुछ लोगों के साथ बिजली उपकेंद्र पहुंचकर संविदाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिए और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही वहां मौजूद दूसरे संविदाकर्मी के हाथ से बकाएदारों की लिस्ट छीनकर फाड़ने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन

वहीं, एसडीओ राकेश कुमार पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ झूंसी थाने में तहरीर दी गई है। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें