फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में फिर आएगी मंत्रालय की जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू पर लगे वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जांच कमेटी अप्रैल में फिर जाएगी। कमेटी के सदस्यों का 24 एवं 25 अप्रैल को यहां आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंत्रालय की तीन सदस्यीय जांच कमेटी प्रो. हांगलू मामले की जांच के लिए यहां तीन बार आ चुकी है। पहली बार टीम के सदस्य कार्यवाहक कुलपति प्रो. आआर तिवारी को निर्देश दे गए थे कि कुलपति कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ खुलवा दिया जाए। दूसरी बार टीम के दो सदस्य ही पहुंचे और कुलपति कार्यालय में आईं 50 से अधिक शिकायतों से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गए। इसके बाद तीसरी बार 13 एवं 14 मार्च को टीम के तीनों सदस्यों ने इविवि के गेस्ट हाउस में प्रो. हांगलू से संबंधित मामलों की सुनवाई की और शिकायतकर्ताओं से साक्ष्य भी इकट्ठा किए।
इस बार मंत्रालय की जांच कमेटी ने 68 लोगों की सुनवाई की और इस दौरान कमेटी को प्रो. हांगलू पर लगे वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक आरोपों से संबंधित 123 फाइलें सौंपी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी इन सभी फाइलों की समीक्षा करेगी और इसके बाद चुनिंदा शिकायतों के मद्देनजर एक बार फिर सुनवाई करेगी। इसके लिए जांच कमेटी को यहां 24 एवं 25 अप्रैल को आना है। हालांकि कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अगर कोरोना वायरस का प्रभाव कम होता है तो कमेटी प्रस्तावित तिथि पर यहां आएगी, वरना लंबी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें