प्रयागराज। केंद्रीय संचार इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री संजय धोत्रे 10 दिसंबर को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) आएंगे। संस्थान के गेस्ट हाउस में वह रात्रि विश्राम करेंगे। 11 दिसंबर को संस्थान के प्रशासनिक भवन में अध्यापकों एवं अधिकारियों से संस्थान के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
संस्थान की कुलसचिव डॉ विजयश्री तिवारी ने बताया की केंद्रीय राज्यमंत्री संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शहर स्थित दूसरे केंद्रीय संस्थानों में जाएंगे।