- इविवि प्रवेश समिति ने पीजी प्रवेश के कार्यक्रम जारी किएप्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश समिति की ओर से बीए में पवेश के लिए बुधवार को नया कटऑफ जारी कर दिया गया। बीए प्रवेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 दिसंबर को एससी में 104 या इससे अधिक और ईडब्ल्यूएस में 124 या अधिक अंक पाने वालों को प्रवेश दिया जाएगा। एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
11 दिसंबर को प्रात: आठ से शाम चार बजे तक अभ्यर्थियों को विकल्प चयन और डाक्यूमेंट अपलोड करना होगा। 12 दिसंबर को प्रात: नौ से 10 बजे तक सीट आवंटन और 10 से शाम चार बजे तक फीस जमा करना होगा। 11 दिसंबर को ही बीएफए में सभी श्रेणी में 118, ओबीसी में 104 और ईडब्ल्यूएस में 82 अथवा अधिक अंक तथा एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विभागों की ओर से पीजी प्रवेश के कटऑफ जारी
- रक्षा अध्ययन विभाग में अनारक्षित वर्ग में 148, ओबीसी में 134.90, एससी में 122.40 अथवा अधिक और एसटी के सभी अभ्यर्थियों को 11 दिसंबर को प्रवेश दिया जाएगा।
- एमएससी एप्लाइड जियोग्राफी में 12 दिसंबर को सामान्य वर्ग में 160, ईडब्ल्यूएस में 140, ओबीसी में 150 और एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
- राजनीति विज्ञान विभाग में सभी वर्ग में 190 अथवा अधिक अंक पाने वालों को 14 दिसंबर को बुलाया गया है।
- मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग में सभी वर्ग में 162 अथवा अधिक अंक पाने वालों को 11 दिसंबर को बुलाया गया है।
- दर्शनशास्त्र विभाग में सभी वर्ग में 144 अथवा अधिक अंक पाने वालों को 10 दिसंबर को बुलाया गया है।
- बॉयोकेमेस्ट्री विभाग में सामान्य वर्ग में 124, ओबीसी में 100 और ईडब्ल्यूएस व एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को 17 दिसंबर को बुलाया गया है।
केपी ट्रेनिंग कॉलेज में 14, 15 को बीएड प्रवेश
प्रयागराज। केपी ट्रेनिंग कॉलेज बीएड काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 14 एवं 15 दिसंबर को होगा। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना श्रीवास्तव के अनुसार चयनित अभ्यर्थी तय तिथि पर 11 से दो बजे के मध्य कॉलेज में शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो।
सीएमपी 10 दिसंबर का कटऑफ
बीकॉम-एससी, एसटी में सभी
बीएससी जीव विज्ञान-एससी,एसटी में सभी
बीएससी गणित -एससी वर्ग के 96 अंक एवं एसटी में सभी
बीए - एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस में सभी
बीसीए- एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस में सभी