फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंत्री नंदी के अकाउंटेंट से ठगे दो करोड़ 3350 खातों तक पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के अकाउंटेंट से ठगे गए 2.08 करोड़ रुपये पांच हफ्ते में 3350 बैंक खातों को ट्रांसफर किए जा चुके हैं। साइबर ठगों से जुड़े इन खातेदारों का यह जंजाल दुबई, कंबोडिया, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई दूसरे राज्यों तक फैला है। पुलिस अभी तक 150 खाते फ्रीज करा चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती दिनों में ज्यादातर रुपये कंपनी के नाम से खुले चालू खाते में भेजे गए। इसमें 50 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक ट्रांसफर किए गए। अब यह बात निकलकर आई है कि पैसा बचत खातों में भी भेजा गया है।
साइबर पुलिस मान रही है कि यह सभी खाताधारक साइबर अपराधी नहीं हैं। इनमें से कई ऐसे खाताधारक भी हो सकते हैं, जिनको यह पता ही नहीं होगा कि उनके खाते में आए रुपये ठगी के हैं। पुलिस इन सभी खातों को चिह्नित कर उनका रिकॉर्ड निकलवा रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे की तस्वीर लगाकर उनके अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव से 2.08 करोड़ की ठगी कर ली थी। अकाउंटेंट की एफआईआर के बाद साइबर सेल जांच में जुटी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें