फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंत्री नंदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत शिविरों में सुविधाओं का लिया जायजा

Sun, 03 Aug 2025 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। राहत शिविरों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उनको दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन
बाढ़ राहत शिविर में लोगों से जानकारी लेते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। राहत शिविरों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उनको दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की। अधिकारियों को राहत शिविरों में पीने के पानी, भोजन, विद्युत, शौचालय, साफ-सफाई के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


मंत्री ने रविवार को बक्शी बांध से मोटर बोट से दारागंज, बघाड़ा, सलोरी, गोविंदपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ की समस्याओं से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिया। कहा कि सरकार एवं प्रशासन की तरफ से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। मंत्री ने कंपोजिट स्कूल एलनगंज व रमा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज-मीरापुर में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां लोगो से बातचीत करते हुए उनसे व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। 

निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत केंद्र में प्रवास कर रहे लोगों को को मंत्री नंदी ने खाद्य सामाग्री का वितरण किया। बाढ़ राहत केंद्र में रह रहे लोग बाढ़ का पानी कम होने के पश्चात जब अपने घर जाएं तो वहां पर तत्काल उनको कोई समस्या न हो, उसके लिए मंत्री  नन्दी ने उन्हें सूखा राशन की किट भी उपलब्ध कराई। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए 88 चौकियां, 18 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। वर्तमान समय में लगभग 6800 से अधिक लोग रह रहे हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम मौके पर तैनात है। साथ ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम भी शासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा, एडीएम वित्त विनिता सिंह, सीडीओ हर्षिका सिंह. एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, डीसीपी नगर अभिषेक भारती एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें