सदियापुर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल और योगा केंद्र का किया लोकार्पण करते मंत्री नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
मंत्री बोले- डबल इंजन की सरकार में हो रहा सर्वांगीण विकास
मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार का यही प्रयास है कि कोई भी एरिया विकास से वंचित न रहे। इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, महानगर कार्यक्रम प्रभारी दीप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष गया निषाद, महामंत्री ज्ञान कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, मंत्री सुभाष तिवारी, योगेन्द्र कुशवाहा, पार्षद ऋषि निषाद, युवामोर्चा महामंत्री विनीत निषाद, युवा मोर्चा सदस्य रोहित कनौजिया, सेक्टर संयोजक श्रीमती आभा साहू, बूथ अध्यक्ष आरती निषाद, किरन कपूर, रेनू पाल आदि मौजूद रहे।