प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पीलीकोठी बहादुरगंज स्थित रेडक्रास सोसाइटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पीलीकोठी बहादुरगंज स्थित रेडक्रास सोसाइटी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित चिकित्साकर्मियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराए मरीजों से संवाद किया।
विज्ञापन
मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। इसी से प्रेरणा और प्रोत्साहन लेकर पूरे देश में उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत की चमक और धमक को महसूस कर रही है। पिछले 11 वर्षों के दौरान भारत ग्लोबल लीडर के रूप उभरा है। 21वीं सदी का भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्रयासों का परिणाम है।
इस दौरान मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, किशोरी लाल जायसवाल, दिलीप केसरवानी, राघवेंद्र मिश्रा, अरविंद कुमार एवं अन्य पदाधिकारीगण व चिकित्सक एवं स्टॉफ नर्स मौजूद रहे।