फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : इंदौर, रीवा के लिए शुरू हो सकती है सीधी उड़ान, विमानन कंपनी फ्लाईबिग और एलाइंस एयर ने मांगा स्लॉट

Thu, 18 Sep 2025 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से इंदौर और रीवा के लिए सीधी उड़ान दिवाली बाद शुरू हो सकती है। विमानन कंपनी फ्लाईबिग ने संगमनगरी से इंदौर और सरकारी विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने रीवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
फ्लाई बिग एयरलाइंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से इंदौर और रीवा के लिए सीधी उड़ान दिवाली बाद शुरू हो सकती है। विमानन कंपनी फ्लाईबिग ने संगमनगरी से इंदौर और सरकारी विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने रीवा के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन से स्लॉट मांगा है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) अनुमति देता है ताे विंटर शेड्यूल में दोनों ही शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज से वर्तमान समय में रायपुर, बिलासपुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई, बंगलूरू और दिल्ली के लिए ही सीधी विमान सेवा है। यहां से पूर्व में संचालित देहरादून, पुणे, कोलकाता, लखनऊ, भोपाल, इंदौर आदि शहरों की सीधी उड़ान बंद कर दी गई है। महाकुंभ संपन्न होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का प्रथम तल भी पूरी तरह से अब तैयार हो गया है।

इसी वजह से एयरपोर्ट प्रशासन ने कई विमानन कंपनियों से संपर्क कर यहां से तमाम शहरों की सीधी फ्लाइट शुरू करने का आग्रह किया। फिलहाल फ्लाई बिग नाम की विमानन कंपनी ने यहां से इंदौर और एलाइंस एयर ने रीवा के लिए सीधी उड़ान चलाने को लेकर संपर्क किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह 29 अक्तूबर से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में इन दोनों शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी विमान सेवा शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें