मंत्री नंदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के गरीब बच्चों को शॉपिंग मॉल में कराई खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला।
मंत्री नंदी ने कहा कि खुशियां बांटने के पर्व दीपावली पर गरीब परिवार के बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखकर खुशी मिलती है। क्योंकि गरीब हो या अमीर हर किसी को त्योहार मनाने का अधिकार है। हर किसी के जीवन में खुशियां छाएं, ऐसा हम सभी को प्रयास करना चाहिए। अगर ईश्वर ने हमें इस काबिल बनाया है कि हम किसी की मदद कर सकते हैं, उनके घरों में खुशियां ला सकते हैं तो हमें ऐसा जरूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसी कोशिश के तहत हर साल गरीब परिवार के बच्चों के साथ दीपोत्सव का पर्व मनाते हैं और उनके चेहरे पर भी खुशियां लाने की कोशिश करते हैं। प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि दीपावली खुशियों और मिठास का त्यौहार है। बच्चों के साथ इस तरह से पर्व मनाना सुखद अहसास है। हम सभी को गरीब बच्चों को साथ लेकर खुशियों को साझा करना चाहिए।