फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नंद बोले : सुनियोजित साजिश के तहत प्रयागराज का माहौल बिगाड़ने का हुआ प्रयास 

Sat, 11 Jun 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैबिनेट मंत्री ने प्रयागराज में हुई घटना को लेकर एडीजी, डीएम और एसएसपी  से वार्ता करके पत्थरबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम देने और शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी लोगों पर गैंगस्टर, रासुका के साथ अन्य कठोर धाराएं लगाकर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी सात पुश्तें भी उसे याद रखेंगी। 

विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री ने प्रयागराज में हुई घटना को लेकर एडीजी, डीएम और एसएसपी  से वार्ता करके पत्थरबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम देने और शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री नंदी ने कहा कि  प्रयागराज तीर्थ क्षेत्र होने के साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब वाला शहर हैं।


यहां  महाकुंभ के साथ ही प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेला में आने वाले लाखों-करोड़ों लोगों का हर धर्म और संप्रदाय के लोग स्वागत व अभिनंदन करते हैं । यहां उस दौरान एक छोटी सी भी घटना भी नहीं होती है। अटाला और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार दस जून को जो हुआ वह सोची समझी साजिश है। तमाम अराजक तत्वों को चिह्नित कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी और भी गिरफ्तारियां संभव हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें