Prayagraj News : आईट्रिपलसी में समीक्षा करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
कहा कि घाटों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि स्नानार्थिंयों को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त साइनेज लगवाने के निर्देश दिए,ताकि मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों को व्यवस्थाओं के संबंध में सही जानकारी हो सके। उन्होंने पांटून पुलों एवं नावों का नियमित रूप से अनुरक्षण कराते रहने के भी निर्देश दिए है। साथ ही शिविरों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।
इस मौके पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, मेलाधिकारी अरविंद चौहान, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एडीजी के अलावा अपर पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग समेत कई अफसर मौजूद थे।
निर्विघ्न माघ मेला के लिए मंत्री ने की गंगा पूजा
नगर विकास मंत्री ने वीआईपी घाट का निरीक्षण भी किया। बोट से संगम पहुंचकर उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी की पूजा की। इस दौरान तथा माघ मेले के निर्विघ्न होने की उन्होंने कामना की।