फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मुंबई का 3,444 और दिल्ली का न्यूनतम हवाई किराया 3,387 रुपये, सीधी उड़ान के कारण रेट हुए कम

Sat, 14 Jun 2025 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से मुंबई के लिए तीन सीधी उड़ान शुरू होने का असर अब किराये पर भी दिखने लगा है। कुछ दिनों तक प्रयागराज से मुंबई का न्यूनतम किराया वेबसाइटों पर जहां 5,200 दर्शाया जा रहा था, जो अब घटकर 3,444 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से मुंबई के लिए तीन सीधी उड़ान शुरू होने का असर अब किराये पर भी दिखने लगा है। कुछ दिनों तक प्रयागराज से मुंबई का न्यूनतम किराया वेबसाइटों पर जहां 5,200 दर्शाया जा रहा था, जो अब घटकर 3,444 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


अगले माह की तमाम तिथियों में यहीं किराया दर्शाया भी जा रहा है। यही स्थिति दिल्ली जाने वाले विमानों की भी हो गई है। दिल्ली का भी अब कुछ तिथियों में न्यूनतम किराया 3,387 रुपये दर्शाया जा रहा है। कुछ दिन पहले न्यूनतम किराया 4,400 रुपये के आसपास था। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलूरू समेत अन्य शहरों के लिए काफी संख्या में विमानों का संचालन हुआ था।

उस दौरान मुंबई आदि शहरों का किराया 50 हजार रुपये से ज्यादा का भी हो गया था। महाकुंभ संपन्न होने के बाद कई विमानन कंपनियों ने सेवाएं बंद कर दी हैं। वर्तमान प्रयागराज की मुंबई, दिल्ली, रायपुर, बंगलूरू, बिलासपुर, भुवनेश्वर और हैदराबाद से ही सीधी हवाई कनेक्टिविटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू का कम नहीं हो रहा किराया

प्रयागराज से बंगलूरू के लिए पहले नियमित उड़ान थी, जो अब सप्ताह में चार दिन ही संचालित हो रही है। महाकुंभ के पूर्व प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान का न्यूनतम किराया 6000 रुपये के आसपास था। सप्ताह में चार दिन उड़ान होने से न्यूनतम किराया 6103 हो गया है।

विमानन कंपनियां ही तय करती हैं किराया

विमानों का किराया मुख्य रूप से एयरलाइन निर्धारित करती है। हवाई किराये को सरकार की ओर से विनियमित नहीं किया जाता है। यह पूरी तरह से एयरलाइन कंपनियों पर निर्भर करता है, जो कई कारकों के आधार पर किराया तय करती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया पैसेंजर सर्विस फीस लेता है जबकि एयरपोर्ट ऑपरेटर एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस और यूजर डेवलपमेंट फीस लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें