फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: चिकित्सकों ने विमान हादसे मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, कई संगठनों ने भी निकाला कैंडल मार्च

Sat, 14 Jun 2025 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर व सीनियर रेजिडेंट ने शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल के गेट पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर व सीनियर रेजिडेंट ने शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल के गेट पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चिकित्सकों ने कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान डॉ. सचिन कुमार, डॉ. रवि, डॉ. श्रेया, डॉ. दानिश, डॉ. शुभम, डॉ. जाहिद मौजूद रहे।

विज्ञापन


वहीं, जिला अधिवक्ता संघ ने भी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की। संघ हॉल में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह यादव व संचालन मंत्री बरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत मिश्र, महिला उपाध्यक्ष प्रिया तिवारी, पूर्व अध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री राकेश दुबे, केके शुक्ला मौजूद रहे। 

कांग्रेसियों ने विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को सभा कर विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इसे सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने पाए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, यमुनापार के अध्यक्ष अशोक पटेल, किशोर वार्ष्णेय ने मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी और हसीब अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन

आजाद पार्क के गेट पर कांग्रेसियों ने विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला।
 मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

जीरो रोड स्थित आर्य भवन में श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से विमान हादसे मारे गए लोगों के लिए में शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभु जगन्नाथ स्वामी से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंत्री गगन दास गुप्ता, जयराम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, राजेश केसरवानी, त्रिलोकी केसरवानी मौजूद रहे। 

उत्तर भारत के चर्च की ओर से अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। डायोलिस ऑफ लखनऊ के बिशफ मोरिस एडगर दान ने कहा, हम इस दर्दनाक घड़ी में हर दुखी दिल एकजुटता में खड़े हैं। 

त्रिवेणी बांध पर प्रयागवाल तख्त स्थित प्रयाग धर्म संघ के कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में पंडित सुभाष पांडेय, राजेंद्र पालीवाल, अजय मिश्र ''अज्जू'', सिद्धार्थ पांडेय, उपेंद्र शर्मा, अनुज तिवारी व हर्षित पालीवाल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें