फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों के लाखों ठगे, रिपोर्ट, 15 महीने में रुपये दूने करने का दिलाया था भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर के रहने वाले संदीप केसरवानी ने 16 लोगों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी ने ग्रुप के मेंबर को भरोसा दिलाया था कि 15 महीने तक 20-20 हजार जमा करें। इसके बाद उन्हें दोगुनी रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लूकरगंज के रहने वाले रवींद्र गुप्ता अधिवक्ता हैं। मीरापुर में रहने वाला उनका एक परिचित संदीपक सोने-चांदी का व्यापार करता है। उसने 15 महीने पहले रवींद्र को बताया कि वह एक ग्रुप बना रहा है।
15 महीने तक 20-20 हजार जमा करें तो 16वें महीने में उन्हें कुल जमा की दोगुनी रकम मिल जाएगी। रवींद्र को स्कीम बहुत अच्छी लगी। वह भी व्हाट्सएप ग्रुप का मेंबर बन गए। 15 महीने रुपये जमा करने के बाद जब संदीप से रुपये वापस मांगे तो उसने आनाकानी की।
विज्ञापन

जब रवींद्र ने दबाव बनाया तो उसने रुपये वापस करने से साफ इनकार कर दिया। धमकी भी दी कि अगर पैसे मांगे तो जान से मार दिया जाएगा। रवींद्र ने तहरीर देकर बताया कि उसने सभी लोगों के कई लाख हड़प लिए हैं। कोतवाली थाने में संदीप केसरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें