फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP News : मिलिंद परांडे बोले- देश भर में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाएगा विहिप, युवाओं को किया जाएगा जागरूक

Sun, 26 Oct 2025 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Vishwa Hindu Parishad News : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकने के लिए देश भर में नशाखोरी के खिलाफ विहिप अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत अगले महीने नवंबर से की जाएगी
विज्ञापन
मिलिंद परांडे, केंद्रीय महामंत्री विहिप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त में जाने से रोकने के लिए देश भर में नशाखोरी के खिलाफ विहिप अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत अगले महीने नवंबर से की जाएगी। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा और उनके अंदर देशभक्त और राष्ट्रभक्ति के नशे का संचार किया जाएगा। परांडे रविवार को विहिप काशी प्रांत कार्यालय केसर भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


प्रयागराज पहुंचे परांडे ने विहिप के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि फिलहाल विहिप का मुख्य फोकस नशाखोरी के खिलाफ अभियान पर है। इसकी शुरुआत नवंबर माह से की जाएगी। विहिप के युवा प्रकोष्ठ बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे और युवाओं के बीच जाकर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे और देशभक्ति की भावना का जागृत करने का प्रयास करेंगे। पूरे देश में बजरंग दल के छह हजार प्रखंड और दुर्गा वाहिनी के चार हजार प्रखंड हैं। इनके माध्यम से हम पूरे देश में घर-घर जाकर नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ विहिप का अभियान अनवरत जारी है। इस मौके पर विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष केपी सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें