फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली खंभे से टकराई बाइक, व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत खाई गांव के सामने बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बीरपुर गांव निवासी बसंत लाल केसरवानी का 30 वर्षीय बेटा राजकुमार केसरवानी घर से थोड़ी दूर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को वह दुकान का सामान लेने के लिए शहर गया था। जहां से रात नौ बजे के करीब सामान लेकर वापस आ रहा था। इस बीच घर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खाई गांव के सामने मार्ग के बगल लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंचे, और उसे पास के एक अस्पताल ले गए। जहां पहुंचने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की डेढ़ साल पहले खीरी थाना क्षेत्र के रहने वाली कृति केसरवानी के साथ शादी हुई थी। उसे सात महीने का बेटा शिवान केसरवानी है। बसंत लाल घर पर रहकर खेती किसानी का काम करते हैं। उनके तीन बेटा व एक बेटी में राजकुमार सबसे छोटा लड़का था। हालांकि पांच साल पहले बसंत लाल केसरवानी की बेटी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। दो साल पहले दूसरे नंबर का लड़का दिल्ली कमाने के लिए गया था। जहां से घर वापस आते समय ट्रेन में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब राजकुमार केसरवानी की हुई मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें