फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः आधी रात पहुंचे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
Midnight raid hits young man injured, injures
विज्ञापन
आधी रात पहुंचे बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर
विज्ञापन

छर्रे लगने से जख्मी, धूमनगंज के भीटी की घटना
पुलिस आधी रात तक करती रही छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के भीटी गांव मेें शनिवार देर रात फायरिंग से सनसनी फैल गई। यहां बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों ने एक युवक पर फायर झोंक दिया। जिसमें छर्रे लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले। उनकी तलाश में देर रात तक पुलिस भीटी समेत आसपास के गांवों में छापेमारी करती रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, धूमनगंज के भीटी गांव के पूर्व प्रधान अकबर अली के घर शनिवार को शादी समारोह आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए गांव का ही हसन भी आया था। रात 10 बजे के करीब शादी की रस्में चल रही थीं इसी दौरान गांव के ही तीन युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने हसन पर तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। उसे गोली तो नहीं लगी लेकिन छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। लोग उन्हें पकड़ने दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सरेआम फायरिंग से वहां चीखपुकार मच गई। सूचना मिली तो धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। हसन ने बताया कि पुराने विवाद में उस पर हमला किया गया। धूमनगंज पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में छापेमारी करती रही। पुलिस ने बताया कि जिन तीन युवकों का नाम घायल ने बताया है उनमें एक पूर्व सांसद के करीब गुलफुल का रिश्तेदार है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें