फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
आसपुर देवसरा के सराय भिखारी गांव में दो पक्षों में मारपीट के दौरान अधेड़ की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दीपावली की रात भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडा व चाकू से गोदकर अधेड़ की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के तीन लोगों पर भी हमला बोला। जिससे वे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चाकू लगने से घायल अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सराय भिखारी गांव निवासी लालचंद्र व पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि दीपावली की रात राजेंद्र प्रसाद अपने परिवार के लोगों के साथ लालचंद्र की सबमर्सिबल की पाइप में आग लगा दिया। आग बुझाने के लिए लालचंद्र पहुंचा तो पड़ोसियों ने उस पर लाठी, डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान चाकू से भी उसके शरीर पर कई प्रहार किए।
शोर शराबा सुनकर फूलचंद्र, अजीत व भुल्लर दौडक़र मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने सभी को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने लालचंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ देवसरा ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र, छोटेलाल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। शव का अंतिम संस्कार हो गया है।
दिवाली का जश्र मातम में बदला, तनाव
देवसरा के सरायभिखारी में दिवाली का जश्र मामत में बदल गया। दिवाली की आतिशबाजी के बीच मारपीट की घटना में लालचंद्र की मौत हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। पूरे गांव में सन्नाटना पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें