फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों ने फड़ पर पहुंचे सिपाहियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरियों ने फड़ पर पहुंचे सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के चौराडीह गांव का मामला
चार हिरासत में, सीओ ने किया जानकारी से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के चौराडीह गांव में रविवार रात जुए की फड़ पर पहुंचे दो सिपाहियों की जुआरियों ने पिटाई कर दी। चौकीदार को भी पीटा। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि सीओ चायल जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली की बरियावां चौकी के दो सिपाहियों को रविवार रात खबर मिली कि चौराडीह गांव में जुआ हो रहा है। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों सिपाही बरलहा के चौकीदार के साथ दबिश देने पहुंच गए। वहां जुआरियों से उनकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच जुआरियों ने सिपाहियों के साथ चौकीदार को भी पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। रात को ही चरवा पुलिस ने छापामारी करके चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ लिखापढ़ी नहीं की गई है। मामले में सीओ चायल केजी सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी ही नहीं है। सिपाहियों को पीटा गया है तो वह तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें