हंडिया–कानपुर हाईवे के नक्कू का पूरा गांव के पास एक बरामदे में बृहस्पतिवार को सुबह 60 वर्षीय एक अधेड़ का शव मिला। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवाबगंज कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच कर रही है।