फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रायबरेली एम्स की माइक्रो चिप ने 48 श्रद्धालुओं की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में आए 48 श्रद्धालुओं के लिए रायबरेली एम्स की माइक्रो चिप वरदान साबित हुई। इस चिप के जरिये श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होते ही चिकित्सकों के मोबाइल पर अलार्म बज उठा। इससे समय पर उनका इलाज किया किया।
विज्ञापन

इन मरीजाें में हार्ट अटैक से लेकर अन्य बीमारियों की आशंका पहले से ही चिकित्सकों को थी। श्रद्धालुओं के कहने पर उनके दिल के पास चिप लगाकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जब इनकी हालत गंभीर होने वाली थी इससे पहले ही चिकित्सकों के मोबाइल पर अलार्म बजने लगा। इसके बाद कुछ को बुलाकर तो कई को एंबुलेंस से अस्पताल लाकर इलाज किया गया। सभी मरीज स्वस्थ हैं।

केस नंबर 1-
सेक्टर 22 में मध्य प्रदेश निवासी 55 वर्षीय बजरंग भारती को माइक्रो चिप लगाई गई थी। 25 जनवरी को उनका बीपी बढ़ने लगा। चिप ने चिकित्सकों के फोन पर अलर्ट अलार्म दे दिया। जिसके बाद मरीज से संपर्क करके उन्हें तुरंत सेक्टर 20 के उपकेंद्रीय अस्पताल में आने की सलाह दी गई। बजरंग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


केस नंबर 2
सेक्टर 18 के 75 वर्षीय श्रद्धालु देव भारती को माइक्रो चिप लगाई गई थी। 22 जनवरी की सुबह उन्हें बुखार हुआ। इधर, चिकित्सकों के फोन पर अलर्ट का अलार्म बजने लगा। जिसके बाद फोन पर संपर्क करके मरीज को अस्पताल आने की सलाह दी गई। उपचार के बाद देव भरती स्वस्थ हैं।

केस नंबर 3
सेक्टर 21 में कल्पवास करने आईं 33 वर्षीय राधिका को भी चिप लगाई गई थी। 18 जनवरी दोपहर चार बजे के करीब उन्हें सांस लेने में हल्की समस्या होने लगी। इसके बाद चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और मरीज को अस्पताल लाई।

वर्जन
चिप बड़ी कारगर साबित हुई। यह चिप एक हफ्ते तक मरीज के शरीर में किसी भी प्रकार की समस्या को होने से पहले ही डॉक्टर के फोन पर संकेत देने लगती है। अलर्ट अलार्म मिलने के बाद 48 मरीजों का समय पर उपचार करके उन्हें स्वस्थ किया जा चुका है।
विज्ञापन

डॉ. सुयस, सुपरीटेंडेंट, रायबरेली एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें