फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सिविल लाइंस बस स्टेशन का एमजी मार्ग साइड वाला गेट आज रहेगा बंद, किया जाएगा भूमि पूजन

Mon, 25 Aug 2025 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सोमवार को एमजी मार्ग साइड से बसों का आवागमन नहीं होगा। एमजी मार्ग साइड के गेट से चलने वालीं गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ रूट की बसों की आवाजाही नवाब युसुफ रोड साइड वाले गेट से ही होगी।
विज्ञापन
सिविल लाइंस रोडवेज का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सोमवार को एमजी मार्ग साइड से बसों का आवागमन नहीं होगा। एमजी मार्ग साइड के गेट से चलने वालीं गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ रूट की बसों की आवाजाही नवाब युसुफ रोड साइड वाले गेट से ही होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए भूमि पूजन होगा। इसके लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को आमंत्रित किया गया है।

भूमि पूजन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रस्तावित है। कार्यक्रम बस स्टेशन के एमजी मार्ग साइड में होना है। इस वजह से सोमवार को बस स्टेशन का मुख्य गेट बसों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा बस स्टेशन के अधिकांश परिसर में बैरिकेडिंग रहेगी। इस वजह से बस स्टेशन पर आवागमन बाधित होना तय है। एआरएम सिविल लाइंस जयकरन प्रसाद ने निर्देश दिया है कि बसें अपनी रवानगी के आधा घंटा पूर्व बस स्टेशन मार्ग पर आएं। बसें सिविल लाइंस की पार्किंग में न खड़ी की जाएं। कहा कि अगर वाहन गलत ढंग से पार्क किए तो जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट सरीखा बनेगा सिविल लाइंस बस स्टेशन

सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तो पिछले दिनों ही शुरू हो गया है लेकिन भूमि पूजन सोमवार को होगा। अगले दो वर्ष में एयरपोर्ट सरीखा बस स्टेशन तैयार करने की योजना है। बस स्टेशन परिसर में एक बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी। इस इमारत में होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि की सुविधा होगी। भविष्य में बस स्टेशन कैसा होगा इसकी तस्वीर भी जारी की जा चुकी है।

बता दें कि सिविल लाइंस बस स्टेशन तकरीबन 4.16 एकड़ में फैला है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत वर्ष 2023 में ही इसके कायाकल्प की जिम्मेदारी ओमेक्स कंपनी के ब्रांड बी-टूगेदर को सौंपी गई थी। यहां 13 मंजिला इमारत का निर्माण होगा। इस बस स्टेशन में एसी वेटिंग लाउंज, अंडरग्राउंड पार्किंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्टेशन आदि की सुविधाएं होंगी। बस स्टेशन पर दिव्यांग फ्रेंडली काउंटर, रिटेल शॉप, वीआईपी लाउंज आदि की सुविधा भी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें