prayagraj news : होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए भोजन तैयार करतीं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
भोजन का मेन्यू भी नंदी हर रोज खुद ही तैयार करते हैं। उनकी निगरानी में ही भोजन बतन है। प्रति दिन अलग-अलग मेन्यू के साथ भोजन होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों तक पहंचाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत मंत्री नन्दी ने अपने जन्मदिन के दिन मौके पर 23 अप्रैल से की थी। अब तक 7850 लोगों तक उनके घर तक भोजन पहुंचाया जा चुका है। शनिवार की रात भी 56 परिवार तक भोजन पहुंचाया गया। इस कार्य के लिए आठ से दस लोगों की टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग इलाके में भोजन वितरित करती है।
prayagraj news : होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए भोजन तैयार करतीं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
मंत्री नन्दी ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए हेल्पलाइन वाट्सएप नंबर 9936667701 जारी किया गया है। कोरोना संक्रमित लोग वाट्सएप के जरिये सूचना देकर खाने की बुकिंग करा सकते हैं। उधर शनिवार को प्रयागराज में पिछले 12 वर्षों से रहते रामचरित मानस समेत तुलसीदास जी की सभी कृतियों का तमिल में अनुवाद करने वाले साहित्यकार डॉ. एम गोविंदराजन का स्वास्थ्य ठीक न होने की जानकारी होने पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनके मदद की पहल की। उनसे फोन पर वार्ता करने के साथ ही नंदी ने अपने घर में बना भोजन एवं अन्य सामान उनके घर तक पहुंचाया। यह भी कहा कि अगर वे तमिलनाडु स्थित अपने घर जाना चाहेंगे तो फ्लाइट से पूरे आदर के साथ उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।