नारीबारी । गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर दीपोत्सव आयोजित
- फोटो : स्रोत : एआई
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार की ओर से संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को नारीबारी मंडल में श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर और शिव मंदिर परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रत्नाकर सिंह पटेल हनुमान मंदिर में मुख्य अतिथि और जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी शिव मंदिर के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने पुजारी रमेश दास जी महाराज को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास के आदर्शों के अनुरूप समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष पाल ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी बड़ोखर वीरेन्द्र शुक्ला, धर्मराज पाल, प्रदीप मिश्र, राजेश केसरवानी, नीरज त्रिपाठी आदि माैजूद रहे।