सुजान देव मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु
सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सुजावनदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर की पूजा की। क्षेत्र के देवरिया भीटा गांव के पास यमुना नदी की दो धाराओं के बीच स्थित सुजावनदेव मंदिर में पूरे सावन मास श्रद्धालु जुटते हैं। बृहस्पतिवार को मंदिर पर को जुटे कई लोगों ने सपरिवार भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भोर से ही मंदिर और उसके आसपास पुलिस तैनात रही।