फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे कलाकारों ने चित्रों से दिया मतदान का संदेश

Sun, 21 Apr 2019 02:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
aprajita - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को नन्हे कलाकारों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। महिलाओं ने मेहंदी रचाई। प्रतियोगिताओं के साथ गेम्स के माध्यम से माहौल को मनोरंजक बनाया गया। थार्नहिल रोड स्थित राजनिवास रेजीडेंसी में इस दौरान लोगों ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली।
विज्ञापन


रेजीडेंसी में शाम सात बजे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इस दौरान बच्चों के वर्ग में अयान वार्ष्णेय, अर्नव, आइत्या, अमन जहांगीर कोचर, अरमान, मथाई समेत कई छात्र-छात्राओं ने कैनवस पर मतदान-महादान पर आधारित चित्र उकेरे। बच्चों ने रंगों-रेखाओं में लोकतंत्र के उत्सव को जीवंत बनाने की कोशिश की। महिलाओं में सुहाना सिद्दीकी समेत कई ने हिस्सा लिया और बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर मनोज वार्ष्णेय, शरद कुमार वार्ष्णेय, हर्ष अग्रवाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे। स्विप की ओर से अपर्णा बाजपेयी ने जागरूकता अभियान को हर घर से जोड़ने के लिए संकल्प दिलाया। बच्चों ने गीतों की भी प्रस्तुतियां कीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें