फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा उछला, डायरिया की चपेट में आकर हुए दर्जनों भर्ती 

Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बाराबंकी। कड़ी धूप से बचने के लिए चेहरा ढंक कर निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दिन पहले लगाम लगाए बादलों के हटते ही पारे ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को तापमान जहां शनिवार के 45.3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 43.3 डिग्री पर आ गया था, वहीं सोमवार को यह फिर एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि रात के तापमान में कमी आई है और नमी ने भी उछाल ले ली है। इससे शहरियों को गर्मी से थोड़ी सी राहत जरूर मिली है, लेकिन पांच दिनों से 45 के पास पारे के रहने से उसकी चपेट में आकर दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, कॉल्विन, चिल्ड्रेन अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ लगी रही। इन अस्पतालों में दर्जन भर लोग भर्ती हुए हैं, जबकि कई लोगों को ओपीडी से ही छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी इसके मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


पारे ने शुक्रवार और शनिवार को कई सालों का रिकार्ड तोड़ा था, लेकिन इससे शहर में निम्न वायुदाब का केंद्र बना तो बादलों ने घेर लिया। बादलों के आने से पारे की रफ्तार में लगाम लग गई। रविवार को पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन सोमवार को जैसे ही बादल हटे तो पारे ने फिर रफ्तार पकड़ी। सोमवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44.3 पर पहुंच गया। हालांकि रात के पारे में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। रात का तापमान सोमवार को 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा नमी में भी बढ़ोत्तरी हुई। बादलों से मौसम में थोड़ा सा परिवर्तन आया। शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना तो बादल चले गए लेकिन इससे नमी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार को दिन में नमी 17 फीसदी पर पहुंच गई जबकि अधिकतम नमी में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक तापमान आने वाले दिनों में नया रिकार्ड बना सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक गर्मी में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन


- शरीर को पूरी तरह से ढंककर रखें
- खाली पेट बाहर न निकलें
- दिन में लगातार पानी पीते रहें
- ठंडे पेय पदार्थों का इस्तेमाल खूब करें
- ज्यादा मसालेदार चीजों के खाने से बचें
- मौसमी फलों का सेवन करें
- बासी खाना न खाएं
- तबीयत खराब हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें