फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क निर्माण रुकने पर सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Aug 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद: लाई रेलवे फाटक से रामचौरारोड रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण कार्य पूरा कराए जाने को सा
विज्ञापन
रामचौरा रोड रेलवे स्टेशन से रेलवे फाटक लाई 10-सी तक सड़क और पुल निर्माण कार्य रोकने के विरोध में शुक्रवार को भाजपाइयों के साथ प्रतिनिधिमंडल ने फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बेरावां लिंक मार्ग लाई रेलवे फाटक से रामचौरारोड रेलवे स्टेशन तक पुल और सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था लेकिन रेलवे विभाग में नए अधिकारियों के आने के बाद कार्य को रुकवा दिया गया है। इससे निर्माण कार्य प्रभावित होने के साथ ही क्षेत्र के करीब पांच गांवों का संपर्क टूटने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को बताया कि सड़क निर्माण का एस्टीमेट स्वीकृत होने और रेलवे विभाग से अनुमति मिलने के बाद ही कार्य शुरू कराया गया था। इसी बीच संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण हो गया और नए अधिकारी ने कार्य रुकवा दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद प्रवीण पटेल ने मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ से टेलीफोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को किसी भी सूरत में बाधित नहीं किया जाना चाहिए। सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र और टेलीग्राम भेजकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दाैरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम सरोज, विनोद कुमार ओझा, शिव शंकर पांडेय, रामजी यादव, उदय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें