फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शृंग्वेरपुर धाम को तहसील बनाए जाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Nov 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
श्रृंग्वेरपुर धाम को तहसील बनाये जाने हेतु मुख्यमंत्री को संबो​धित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपते
विज्ञापन
शृंग्वेरपुर धाम को तहसील बनाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सोमवार को जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शृंग्वेरपुर धाम को तहसील बनाकर त्रेतायुगीन निषादराज का वैभव लौटाया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा कहा गया कि दुनिया को समरसता की मिसाल पेश करने वाले शृंग्वेरपुर धाम में त्रेयायुग में निषादराज का दरबार चलता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के आते ही सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर शृंग्वेरपुर ग्राम पंचायत को विकासखंड का दर्जा देकर लोगों की मुरादें पूरी की थी। उन्होंने बताया है कि पूर्व में संघर्ष समिति की ओर से दिए गए ज्ञापनों का सीएम ने संज्ञान लेकर जिलाधिकारी से इस संबंध में आश्वयक निर्देश दिए थे। अब उक्त मांग शिथिल पड़ गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष सियाराज सरोज, एडवोकेट बलराम सिंह, संतोष मिश्र, काशी प्रसाद जायसवाल, विनोद ओझा, अमित द्विवेदी, सुशील कुमार पाण्डेय और अनिल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें