फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एयरोसिटी के काम में तेजी लाने के लिए लगाया मेले का स्टाफ, सर्वे के लिए पीडीए की टीम लगाई गई

Sun, 26 Jul 2026 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के कर्मचारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि, ये कर्मचारी माघ मेला से जुड़े कार्य भी देखेंगे।
 
विज्ञापन
प्रयागराज एयरोसिटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण के कर्मचारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि, ये कर्मचारी माघ मेला से जुड़े कार्य भी देखेंगे।

विज्ञापन


एयरोसिटी के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मौके पर मिट्टी की जांच भी शुरू कर दी है ताकि यह तय हो सके कि किस स्थान पर कौन सा निर्माण कराया जाना है। मृदा परीक्षा के साथ-साथ एयरोसिटी के लिए जमीन का सर्वे और उसके अधिग्रहण की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है।

ऐसे में काम समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत है और इसी वजह से मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने एयरोसिटी से जुड़े कार्यों को समय से पूरा करने के लिए मेला प्राधिकरण में तैनात कर्मचारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनमें एक तहसीलदार, एक कानूनगो, छह नायब तहसीलदार और 10 लेखपाल शामिल हैं। इससे काम तेज गति से पूरा होगा और पीडीए आवंटन की प्रक्रिया समय से शुरू कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें