मेजा। मेजारोड क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा न कर पाने पर मेजारोड चौकी इंचार्ज अंकुश कुमार को हटा दिया गया। उनकी जगह पर दरोगा रमेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनपुर में बीते दिनों तीन जगह चोरी हुई थी। मेजारोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप रहने वाले सीआरपीएफ के सेवानिवृत सहायक कमांडेंट गिरीश चन्द्र द्विवेदी के घर तीन लाख नकदी सहित बीस लाख का जेवर चोर उठा ले गए थे। इस मामले में तत्कालीन चौकी इंचार्ज अरविन्द सोनकर को निलंबित किया जा चुका है।
लखनपुर के मिलर राजीव जायसवाल के घर का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी के मामले का दो माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका। ऐसे में मेजारोड चौकी इंचार्ज अंकुश कुमार को यहां से हटा दिया गया। अब नए चौकी इंचार्ज के रूप में रमेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।