बार एसोसिएशन मेजा की नई कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10 अप्रैल को मतदान कराने का निर्णय लिया गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मिश्र मधुप ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 23-24 मार्च को पूरी की जाएगी। वहीं नामांकन पत्रों की जांच-पड़ताल 25 मार्च को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 26 मार्च को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगी। 10 अप्रैल को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार को किया गया। चुनाव में 1285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत तिवारी, हरिशंकर मिश्र, नरेंद्र त्रिपाठी और अनिल यादव चुनाव मैदान में हैं। वहीं मंत्री पद के लिए मनोज शुक्ला और संजय मिश्रा आमने-सामने हैं।