कम ऊंचाई वाले लगाए जाएंगे पौधे
रेलवे बोर्ड से आए पत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एवं स्टेशन के पहले यार्ड के खाली स्थानों पर कम ऊंचाई वाले पौधों के माध्यम से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ताकि रेल सिग्नल आदि देखने में गार्ड एवं ड्राइवर को कोई परेशानी न हो। पौधे लगाने वाली संस्था को ही उसके संरक्षण की जिम्मेदारी रेलवे द्वारा दी जाएगी। पार्टी अधिकतम दस वर्ग फुट क्षेत्र (अस्थायी) पर अच्छे उद्योग अभ्यास के अनुसार प्रासंगिक विवरण के साथ अपना नाम प्रदर्शित कर सकती है। पार्टी को विज्ञापन/प्रचार के लिए कोई अतिरिक्त स्थान/सुविधा नहीं दी जाएगी।
इन स्टेशनों के यार्ड एवं खाली पड़े स्थानों पर लगाए जाएंगे पौधे
आगरा मंडल : अछनेरा, भरतपुर, फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट, बिलोचपुरा, बिचपुरी, ईदगाह, राजा की मंडी।
झांसी मंडल : उरई, ग्वालियर, डबरा, मुरैना, दतिया, ललितपुर, खजुराहो, महोबा, छतरपुर टीकमगढ़, बांदा, चित्रकूट
प्रयागराज मंडल : सोनभद्र, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर, गोविंदपुरी, पनकी धाम, इटावा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, नीबकरोरी, टूंडला, जलेसर, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दनकौर
रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में पत्र जारी हुआ था। झांसी, आगरा के बाद अब प्रयागराज मंडल ने भी अपने स्टेशनों की सूची जारी की है। जल्द ही पौधे लगाए जाने की कार्रवाई शुरू होगी। - डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।