युवती को पुलिस सुरक्षा में रविवार दोपहर कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। वहां उस समय हड़कंप मच गया जब वह बेहोश हो गई। बाद में किसी तरह उसे होश में लाया गया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण हुआ।
कर्नलगंज में धर्म छिपाकर नर्र्सिंग छात्रा से शादी करने व दुष्कर्म के मामले में रविवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। हालांकि आरोपी अब तक पकड़ से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
युवती को पुलिस सुरक्षा में रविवार दोपहर कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। वहां उस समय हड़कंप मच गया जब वह बेहोश हो गई। बाद में किसी तरह उसे होश में लाया गया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण हुआ।
गौरतलब है कि एक दिन पहले उसने मो. आलम व उसके दो भाइयों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उससे धर्म छिपाकर शादी की गई और फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक अनुज प्रताप सिंह बनकर उससे मिला और धोखे से शादी कर ली। उधर नामजद आरोपियों को दूसरे दिन भी नहीं पकड़ा जा सका। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद अब पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।