शनिवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने के लिए करछना के विभिन्न गांवों से तिरंगे के साथ लोग सड़कों पर निकले। इस दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी ने संकल्प लिया।
करछना के पनासा में सीडीओ शीपू गिरि, एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित और एसडीएम रेनू सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। सीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए, जिससे सरकार की मंशा पूरी हो सके। एसपी यमुनापार और एसडीएम के साथ सैकड़ों लोग गांव में तिरंगे के साथ भ्रमण किए। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी जोश के साथ यात्रा पूरी की।
इस दौरान तहसीलदार रमेश पांडे, बीडीओ देव कुमार, सीडीपीओ आनंद कुमार, बीईओ अनिल त्रिपाठी, मत्स्य सीओ इरफानुल्लाह, एडीओ पंचायत विवेक मिश्र, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, अजीत गुप्ता, रामबहादुर, मनीष शुक्ला, प्रधान नागेंद्र पांडेय, सचिव महेश कुमार, प्रधानाचार्य अंजना सिंह, संध्या, बसंत कुमार, रणजीत सोनकर, बबलू यादव, रमेश पुष्कर, लालमणि यादव आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं कौंधियारा में एआरपी अनिल सिंह की अगुवाई में पंवर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रधानाध्यापक सविता शर्मा, शत्रुघभन शुक्ला आदि मौजूद रहे।