फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों को मिले 16 असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों को मिले 16 असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन

प्रयागराज। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 16 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिले हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन के 16 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 01/2019-20 विभाग संख्या एस-8/1 के तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के 16 पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत आवेदन मांगा था। इसमें 9 पद अनारक्षित, 04 पद ओबीसी, 03 पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित था। इसके लिए साक्षात्कार नौ और दस दिसंबर को संपन्न हुआ था। साक्षात्कार के उपरांत आयोग ने अंतिम परिणाम जारी किया है। इसमें अंशु सिंह, रुद्रेश नेगी, अब्दुल मुकीत मक्की अंसारी, कृतिका, सुगंधा जौहरी, समर्थ गोविल, पलक गोयल, सुमैया अहमद, सैफ अनीस, अरुषि सम्प्रिया, भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद मारुफ, दीप शिखा वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम शंकर और अवधेश कुमार वर्मा का अंतिम रूप से चयन हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

106 वें दिन जारी रहा रोजगार आंदोलन
प्रयागराज। रोजगार की मांग को लेकर युवा मंच कार्यकर्ताओं का आंदोलन बुधवार को 106 वें दिन भी सिविल लाइंस में धरना स्थल पर जारी रहा। प्रतियोगियों ने यूपी एसआई ऑनलाइन परीक्षा में धांधली की जांच के लिए सीएम को पत्र लिखा है। 19 दिसंबर को बालसन चौराहे पर प्रस्तावित महा आंदोलन के लिए रणनीति तैयार की और प्रतियोगियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। प्रदर्शन में संयोजक राजेश सचान, अध्यक्ष अनिल सिंह, बीएल यादव, सूर्य प्रकाश चौधरी, विपिन कुमार, शिबलू, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें