फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2020 11:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्रों नें मासिक मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में प्रदर्शन किया। उनका कहना है देश के कई दूसरे प्रदेशों में मासिक मानेय अधिक मिल रहा है। जबकि उन्हें केवल साढ़े सात हजार मासिक मानदेय दिया जा रहा है। जबकि वे कोविड और नॉन कोविड दोनों तरह की ड्यूटी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक साल का इंटर्नशिप करना होता है। इंटर्नशिप की अवधि में इन्हें निर्धारित मानदेय दिया जाता है। इस मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके इंटर्न को महज 7500 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। प्रदर्शन कर रहे इंटर्न हार्थों में तख्तियां लेकर एसआरएन अस्पताल कैंपस में पहुंचे थे।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को संबोधित ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार के तहत आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न को 23 हजार रुपये से अधिक मानदेय मिलता है। असम में 31500 रुपये, कर्नाटक में 30,000 रुपए व पश्चिम बंगाल में 28,000 रुपए मानदेय दिया जाता है, जबकि यहा पर चौथाई वेतन मिलता है। उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस इंटर्नशिप के मासिक मानदेय में वृद्धि की जाए। चेतावनी दी है कि यह उनकी मांगें नहीं पूरी होती हैं तो वह कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें