फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. मुकुल की बीमारी जांचने को बनेगा मेडिकल बोर्ड

Thu, 02 Nov 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राजेश यादव - फोटो : file photo
विज्ञापन
बसपा नेता राजेश यादव की हत्या में नामजद डा. मुकुल सिंह की बीमारी मेडिकल बोर्ड जांचेगा। इस बारे में जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने एडीएम सिटी को आदेश दिए हैं। उुन्हीं के स्तर से सीएमओ और एसआरएन अस्पताल के सीआईटी को इस बारे में निर्देश दिए जाने हैं। जांच के लिए एक्सपर्ट डाक्टरों का मेडिकल बोर्ड सीएमओ के स्तर से गठित किया जाएगा। जो कि यह परीक्षण करेगा कि यूरिन इन्फेक्शन है या नहीं। यदि है तो उसकी वजह से उनको हास्पिटल में भर्ती किया जाना कितना उचित है।
विज्ञापन


दो अक्तूबर की रात सवा दो बजे ताराचंद हॉस्टल के सामने गाड़ी में बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें नामजद आरोपी डा. मुकुल सिंह चार अक्तूबर से एसआरएन अस्पताल के सीनियर सर्जन दिलीप चौरसिया के सुपर विजन में  यूरिन इन्फेक्शन का इलाज करा रहे हैं। तब से अब तक 29 दिन हो गए लेकिन इन्फे क्शन ठीक नहीं हुआ। इस खबर को आज अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस, प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग में खलबली मच गई।

इस खबर को एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए डीएम से जांच कराने का अनुरोध किया है। वहीं डीएम ने इस मामले में एडीएम सिटी को निर्देश दिए कि वह सीएमओ को कार्रवाई के लिए लिखें। उन्हें मेडिकल बोर्ड गठित कराके जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में एक सप्ताह पहले मृतक राजेश यादव की पत्नी मोनिका ने अस्पताल में 28 दिन से इलाज के नाम पर डा. मुकुल के भर्ती होने पर सवाल उठाते हुए आईजी जोन और अदालत में अर्जी लगाई है। मोनिका का आरोप है कि इलाज के नाम पर डा. मुकुल को बचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें