फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत

Sat, 16 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। दोहा में आयोजित एशियन यूथ एथलेटिक्स में पदक जीतकर शहर का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों का शुक्रवार को शहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यूथ एशियन में शहर के दो एथलीट जेबलिन थ्रोअर मो. हदीश अली और हैमर थ्रोअर मेराज अली हिस्सा लेने गए थे। मेराज अली ने कांस्य जीता है और मो. हदीश अली ने रजत पदक।
विज्ञापन


दोनो एथलीट शुक्रवार की सुबह जैसे ही ट्रेन से उतरे उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। उनके स्वागत में ढोल-ताशे भी बजाए गए। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि एशियन में पदक जीतने के बाद उनका हौसला बढ़ा है और वे कामनवेल्थ, ओलंपिक में देश के लिए पदक लाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार, उनके प्रशिक्षक मो. रूस्तम खान, क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी, दिनेश जायसवाल, अशोक पांडेय, प्रमोद तिवारी, चंद्रोदय नारायण सिंह, केपी सिंह, बृजेश कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें