फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसडीएम के आदेश पर नाला की पैमाइश

Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबारी गांव स्थित सरकारी नाला को पाट कर कब्जा करने की शिकायत के बाद डीएम ने एसडीएम बारा को नाले का सीमांकन करने का आदेश जारी किया। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम ने तहसीलदार की अगुवाई में नाले का सीमांकन करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अभय राज यादव, विजय कांत पांडेय, देवी शंकर तिवारी, लेखपाल राशिद अहमद, मनीष श्रीवास्तव, जयंत कुमार और शिवानी पांडेय नाला की नाप करने पहुंचे। शिकायतकर्ता मेंगलौर माइंस के प्रबंधक राजेंद्र कुमार मिश्र की ओर से आरोप लगाया जा रहा था की डेराबारी में एक कंपनी द्वारा प्राचीन नाला को पाट कर नाला का स्वरूप बदल दिया गया है। इस दौरान अधिवक्ता आशीष मिश्र, गोरे लाल ओझा, राम बाबू मिश्र, राम सिंह, छेदी लाल सिंह, मनोज त्रिपाठी, अजीत सिंह, राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें